{"_id":"6a270c7b92b9aedee8052f4a","slug":"hearing-in-fast-track-court-in-aarav-murder-case-and-demand-for-compensation-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-176767-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरव हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरव हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपते मानवशक्ति पार्टी के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर की यादव कॉलोनी में 30 मई को हुए डेढ़ साल के आरव हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए मानव शक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, आरोपी को कड़ी सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
मानव शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया कि यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। मामले की निष्पक्ष और शीघ्र सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए। पार्टी के पदाधिकारियों ने मुआवजा बतौर 50 लाख रुपये एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विनीत यादव, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश कुमार, किशन सिंह (पूर्व प्रधान), मंजीत सिंह, यतेंद्र सिंह, यादव कुमार तोमर, अनुज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos