{"_id":"69e9fbab01a51f775d067f8b","slug":"2026-athletics-calendar-unveiled-players-to-get-a-new-platform-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-173150-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एथलेटिक्स कैलेंडर 2026 का विमोचन, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एथलेटिक्स कैलेंडर 2026 का विमोचन, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स अकादमी और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 के एथलेटिक्स कैलेंडर का भव्य विमोचन किया गया। अध्यक्ष श्यामपाल सिंह के नेतृत्व में जारी इस कैलेंडर में अप्रैल से दिसंबर 2026 तक होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों का विस्तृत विवरण दिया गया है।
खेल सत्र की शुरुआत 28 अप्रैल को जिला सीनियर एथलेटिक्स ट्रायल से होगी और समापन 27-28 दिसंबर को इंटर कॉलेज जूनियर एथलेटिक्स सीरीज के साथ होगा। सचिव श्यामवीर ने बताया कि जिले की 569 ग्राम पंचायतों में भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल सके।
कार्यक्रम में शिवराम कुशवाह, एन.सी. बंसल और राकेश कुमार शास्त्री ने शिक्षा के साथ खेल के समन्वय पर जोर दिया, वहीं मुख्य कोच सचिन ने तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पिछले वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आकांता शर्मा (सर्वश्रेष्ठ संस्था), प्रेम प्रकाश कुशवाह (सर्वश्रेष्ठ सदस्य) और ओतवीर सिंह (सर्वश्रेष्ठ अभिभावक) को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों में शिवम को बालक वर्ग और अपूर्वा गुर्जर को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। इस कैलेंडर के माध्यम से अब जिले के खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अधिक व्यवस्थित और सटीक रूप दे सकेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X