सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2.60 lakh fraud in the name of providing farmland

Firozabad News: खेत दिलाने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
2.60 lakh fraud in the name of providing farmland
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खेत खरीदने के नाम पर 2.60 लाख रुपये हड़पने के मामले में रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
Trending Videos


थाना रसूलपुर क्षेत्र के बड़ा लालपुर, आसफाबाद निवासी चंद्रदीप यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप था कि करीब डेढ़ साल पहले उसने थाना टूंडला के ग्राम अनवारा निवासी टीटू से 5 बीघा खेत का सौदा 20 लाख रुपये में तय किया था। आरोप है कि चन्द्रदीप ने सौदे के तहत अलग-अलग तिथियों में आरोपी टीटू के फोन-पे नंबर पर हजारों रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा 1.50 लाख रुपये नकद भी दिए गए। इस प्रकार कुल 2.60 लाख रुपये पहुंच गए। पीड़ित का कहना है कि जब वह बकाया रकम लेकर आरोपियों के पास पहुंचा और जमीन की रजिस्ट्री करने को कहा, तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया। जब दिए हुए रुपये वापस मांगे, तो टीटू और उसके पुत्र कृष्णा ने अभद्र व्यवहार किया। दोनों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने और विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed