{"_id":"69d74a68e3535e932c099f13","slug":"snatcher-arrested-after-police-encounter-in-firozabad-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: टप्पेबाज से पुलिस की मुठभेड़, दोनों ओर से चलीं गोलियां; पैर में गोली लगते ही गिरा शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: टप्पेबाज से पुलिस की मुठभेड़, दोनों ओर से चलीं गोलियां; पैर में गोली लगते ही गिरा शातिर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद पुलिस ने टप्पेबाजी के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद हुई, उस पर कई जिलों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
अस्पताल में भर्ती कराया गया टप्पेबाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना में वांछित गैंगस्टर को पुलिस ने बुधवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 16,500 रुपये बरामद किए हैं। थाना उत्तर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
Trending Videos
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया तीन अप्रैल को थाना उत्तर क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल गौरव निवासी पृथ्वीनाथ फाटक जोगीपाड़ा आजमपाड़ा रोड डाक्टर वाली गली थाना शाहगंज जनपद आगरा बैंदी की पुलिया के पास अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को पास आता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौरव के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, बाइक के अलावा 16500 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी गौरव पर शिकोहाबाद में दो, थाना उत्तर में एक, भरतपुर राजस्थान में चार, आगरा में तीन, मथुरा में एक विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह, एसओजी व सर्विलांस टीम, उपनिरीक्षक विनीत कुमार, अमित कुमार, कौशल कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कार्रवाई में थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह, एसओजी व सर्विलांस टीम, उपनिरीक्षक विनीत कुमार, अमित कुमार, कौशल कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।