{"_id":"69c96632dd927d864402712c","slug":"90-work-completed-at-the-birthplace-of-baba-neeb-karori-firozabad-news-c-169-1-mt11005-171146-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली पर 90 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली पर 90 फीसदी काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाबा नीब करौरी आश्रम। स्रोतः विभाग
- फोटो : बाबा नीब करौरी आश्रम। स्रोतः विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अकबरपुर स्थित विश्वविख्यात संत बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली पर निर्माणाधीन भव्य कन्वेंशन सेंटर का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अप्रैल के अंत तक इसके उद्घाटन की संभावना है।
8.65 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना पर अब तक 7.69 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह केंद्र न केवल धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी प्रदान करेगा। इसके साथ ही कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 1.77 करोड़ की एक और सड़क परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर कन्वेंशन सेंटर को बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है। इसमें बाबा नीब करौरी के जीवन दर्शन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रथम तल पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग डॉर्मिटरी बनाई गई हैं, जहां 60 लोगों के रुकने का इंतजाम होगा। ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग हॉल, आधुनिक किचन और 50 लोगों की क्षमता वाला कैफेटेरिया तैयार किया जा रहा है।
अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान
अपर मुख्य सचिव (पर्यटन एवं संस्कृति) अमृत अभिजात ने कहा कि दुनिया भर के श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम (उत्तराखंड) जाते हैं, लेकिन उनकी जन्मस्थली अकबरपुर के बारे में जानकारी का अभाव था। हमारा उद्देश्य इस पावन स्थल को वैश्विक आध्यात्मिक मानचित्र पर स्थापित करना है, ताकि विदेशी पर्यटक भी यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकें।
Trending Videos