{"_id":"69f2511d531857e1d4018064","slug":"a-bag-containing-jewellery-worth-rs-7-lakh-left-in-an-auto-was-recovered-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173694-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑटो में छूटा 7 लाख की ज्वैलरी से भरा बैग बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑटो में छूटा 7 लाख की ज्वैलरी से भरा बैग बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने एक महिला यात्री का ऑटो में छूटा हुआ कीमती जेवरातों से भरा बैग बरामद कर उसे सकुशल सौंप दिया है। बैग में करीब 7 लाख रुपये की ज्वैलरी थी, जिसे पाकर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शिवानी पत्नी सुदामा शर्मा निवासी छारबाग, रामनगर, थाना लाइनपार 26 अप्रैल को अपने भाई सौरभ शर्मा के साथ कुबेरपुर, आगरा से ऑटो बुक करके अपने मायके फिरोजाबाद आ रही थीं। वे शहर के जैन मंदिर पर ऑटो से उतरीं, लेकिन जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूल गईं। इस बैग में करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। बैग गुम होने की सूचना पर उत्तर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह ने तत्काल एक टीम गठित की। एसआई शुभम और हेड कांस्टेबल संदीप सिंह ने शहर के कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सटीक सुरागरी जरिए पुलिस ने उस ऑटो का पता लगा लिया और बुधवार को बैग बरामद कर महिला को वापस लौटाया।
Trending Videos