सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A grand procession was taken out in the city of Chakravarti Emperor Ashoka.

Firozabad News: चक्रवर्ती सम्राट अशोक की नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in the city of Chakravarti Emperor Ashoka.
सम्राट अशोक की​ शोभायात्रा के दौरान मुख्य डोले के साथ पदाधिकारी। संवाद - फोटो : सम्राट अशोक की​ शोभायात्रा के दौरान मुख्य डोले के साथ पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आधा दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। कुशवाह,शाक्य मौर्य एवं सैनी समाज के काफी संख्या में महिला पुरुष और युवा शामिल थे।
Trending Videos

शोभायात्रा का शुभारंभ रसूलपुर थाने के पास स्थित बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से नगर विधायक मनीष असीजा ने किया। इसके बाद सजे रथ पर विभिन्न स्वरूपों में बेटियां विराजमान थीं। मुख्य डोले के आगे जयंती समिति के पदाधिकारी तथा समाज के गणमान्य नागरिक चल रहे थे। डीजे पर बज रहे गीतों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा डाकबंगला,नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग विवेकानंद चौराहा से होते हुए पालीवाल हाल में पहुंचकर समाप्त हुई। कई स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। समापन पर पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक महान शासक थे। उनके शासनकाल में कोई दुखी नहीं रहा। जनहित के कार्यों को किया। उनके जीवन प्रेरणादायक है। शोभायात्रा में ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा,राम सिंह कुशवाहा, डॉ.राधेश्याम कुशवाहा, डॉ. प्रांजलि कुशवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा, बंटी सिंह कुशवाहा, अजीत कुशवाहा,उमेश कुशवाहा, शोभायात्रा संयोजक त्रिलोकचंद्र कुशवाहा, डॉ.एसपी लहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed