{"_id":"69f63bb8216638f57e060d3b","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-clothing-store-and-a-family-trapped-on-the-third-floor-was-rescued-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173895-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार को बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगला करन सिंह स्थित आग बुझाने के दौरान मौजूद फायर कर्मी। विभाग स्रोत
- फोटो : नगला करन सिंह स्थित आग बुझाने के दौरान मौजूद फायर कर्मी। विभाग स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित नगला करन सिंह में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया। हादसे के वक्त दुकान के ऊपर सो रहे दुकानदार के परिवार के सात लोग फंस गए, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मूल रूप से बटेश्वर, बाह, आगरा निवासी अखिलेश भदौरिया पिछले 25 वर्षों से नगला करन सिंह में कपिल क्लॉथ सेंटर के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। भूतल पर दुकान है और ऊपरी मंजिलों पर उनका परिवार रहता है। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब धुएं के कारण बेटे विवेक की नींद खुली, तो घर में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों ने नीचे से ऊपर जाने वाले रास्ते को घेर लिया था, जिससे डरे हुए सभी परिजन भागकर तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गए और शोर मचाया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लपटें इतनी तेज थीं कि मुख्य रास्ते से घर में दाखिल होना कठिन था। फायर ब्रिगेड की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए बगल के एक मंजिला मकान की छत पर लैडर लगाई और तीसरे तल पर फंसे अखिलेश, उनकी पत्नी मीरा, बेटे कपिल व विवेक, बेटियां चंद्रकांता व पूनम और मासूम नाती शौर्य को एक-एक कर सुरक्षित नीचे उतारा।
दीवार काटकर बुझाई गई आग
आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुकान के अंदर पानी पहुंचाने के लिए दीवार को काटना पड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि दो दमकल गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग में दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया है।
Trending Videos