{"_id":"69f78b23adfb29fd4d05ddac","slug":"a-tractor-ran-over-a-couple-riding-a-bike-killing-the-husband-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-173944-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ने गलत साइड से आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया।
जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के रामपुरा निवासी नौशाद खान (55) अपनी पत्नी ओमना बेगम (45) के साथ फिरोजाबाद में एक रिश्तेदारी से अपने घर इटावा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सिरसागंज पब्लिक स्कूल के पास हाईवे पर पहुंची तभी गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नौशाद खान छिटककर दूर जा गिरे। हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने नौशाद खान को मृत घोषित कर दिया। जबकि ओमना बेगम को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। नौशाद पेशे से किसान थे। वह अपने पीछे पांच बेटों और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos