{"_id":"69c6c98e969df9d24402de3f","slug":"a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-due-to-family-dispute-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-171040-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पारिवारिक कलह में फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पारिवारिक कलह में फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव परियर की ठार में एक महिला पारिवारिक कलह के कारण फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार, गांव परियर की ठार थाना नगला खंगर लक्ष्मी देवी (27) की शादी 2019 में अंकित के साथ हुई थी। वह शुक्रवार दोपहर को छत पर बने कमरे में पहुंच गई। जहां कमरे में चौखट के जंगला पर चुन्नी का फंदा बनाकर लटक गई। जानकारी होते ही परिजन ने देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदा से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका अपने पीछे दो बेटों को रोता- बिलखता छोड़ गई है। जानकारी होते ही मृतका के परिजन इलाहाबाद से निकल आएं। फुफेरे भाई खेमराज ने आरोप लगाया घटना के बाद ससुरालीजन घर से सभी भाग खड़े हुए है। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि महिला की पति-पत्नी में विवाद के कारण फंदा पर लटकने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos