सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A youth was murdered to grab his property, an FIR has been registered.

Firozabad News: संपत्ति हड़पने के लिए की थी युवक की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A youth was murdered to grab his property, an FIR has been registered.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में मृतक के भाई ने न्यायालय के आदेश पर संपत्ति हड़पने की खातिर मृतक की पत्नी एवं सालों ने हत्या करके शव फेंकने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी जांच प्रारंभ कर दी है।
Trending Videos

थाना नारखी के हरदासपुर निवासी पीड़ित पंकज कुमार ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि उसके मृत भाई जितेंद्र कुमार की शादी करीब छह साल पहले मंजू देवी निवासी गांव बैंदी के साथ हुई थी। आरोप है भाई की पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था। मंजू देवी की भाई की संपत्ति (मोटर साइकिल, छोटा हाथी और कैंटर गाड़ी) को अपने नाम कराने को दबाव बना रही थी। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मंजूदेवी ने भाई (जितेंद्र) के खिलाफ भरण-पोषण और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी भी दर्ज करा रखी थी। 7 दिसंबर 2025 को जितेंद्र घर से 40 हजार रुपये और मोबाइल लेकर अपनी ससुराल जाने की कहकर निकला था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। अगले दिन 8 दिसंबर 2025 को उसका शव गांव खेरिया में कप्तान सिंह के खेत के पास एक खाई में पड़ा मिला था। शव के पास उसकी मोटर साइकिल पड़ी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव और बाइक को खाई में फेंका गया था। पुलिस द्वारा शुरुआत में रिपोर्ट दर्ज न करने के कारण उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी। थाना प्रभारी नारखी राकेश गिरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी मंजू देवी,मंजू के भाई कमलेश, प्रवीन, भूरा, नहना उर्फ निहाल सिंह और छिंगा के अलावा उदयवीर निवासी गढ़ी पुरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed