सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The amount of development that has taken place in 9 years could not have happened even in 60 years.

Firozabad News: जितना विकास 9 साल में हुआ उतना 60 वर्षों में भी नहीं हो सका

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The amount of development that has taken place in 9 years could not have happened even in 60 years.
प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के विकास कार्य की पत्रिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री योगेंद्रउपाध्या - फोटो : प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के विकास कार्य की पत्रिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री योगेंद्रउपाध्याय,विधायक मनीष असीजा,डीएम,एसएसपी ए‌वं भाजपा नेता। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने योगी सरकार के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस अवधि में हर क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जितना काम पिछले नौ वर्षों में हुआ है, उतना पिछले 60 वर्षों में नहीं हुआ।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि विकास से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। हम चुनौती देते हैं कि कोई भी किसी क्षेत्र के बारे में बताए, हम विकास गिनाना शुरू करेंगे तो सुबह से शाम हो जाएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कृषि, उद्योग और छात्रों से जुड़े क्षेत्रों में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ सीमित क्षेत्रों तक ही पहुंचता था। सैफई में मुंबई वालों के ठुमके लगते थे, लेकिन आगरा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अब स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्राथमिकता से काम हो रहा है। गैस की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया गैस संकट की वजह जानती है, इसके बावजूद भारत में कोई वास्तविक संकट नहीं है। एक पैनिक क्रिएट किया जा रहा है, जिससे लोग जरूरत से ज्यादा सिलिंडर ले रहे हैं। सपा प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेता चुनाव के समय भ्रम फैलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पीडीए संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा समरसता के आधार पर काम करती है और सकारात्मक तरीके से अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करती है। तिलक, तराजू, तलवार के नाम पर राजनीति करने वाले आज कहीं नजर नहीं आते। पहले एमवाई की राजनीति हुई, अब पीडीए के नाम पर प्रयास हो रहे हैं, लेकिन यह टिकाऊ नहीं है। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed