सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused arrested for cheating by changing debit card

Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating by changing debit card
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। डेबिट कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, 8,230 रुपये नकद, आधार कार्ड, पर्स, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
Trending Videos


एक जून को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर रनेश कुमार निवासी रामनगर लेबर कॉलोनी का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस संबंध में थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस ने नारायण इंटर कॉलेज के पास से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम सतीश कुमार निवासी राजथल, थाना नारनौद, जनपद हिसार (हरियाणा) बताया है। जिसे पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed