{"_id":"6a25b2ccaabfe5a98303c4ec","slug":"police-await-post-mortem-report-in-case-of-death-of-pregnant-woman-in-private-hospital-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-176681-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा रोड स्थित श्री साईं संजीवनी अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मोहल्ला हीरानगर निवासी संगीता देवी (27 वर्ष) की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पति प्रेम किशोर ने शिकोहाबाद पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया था, जिसके बाद मायके पक्ष की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद इसे पीड़ित की तहरीर के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) फिरोजाबाद को भेजा जाएगा और वहां से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos