{"_id":"6a25b523bd2f9b12330b3faf","slug":"retired-professor-and-nephew-injured-after-barricades-of-under-construction-overbridge-collapse-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-176717-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज की बैरीकेडिंग गिरने से रिटायर्ड प्रोफेसर व भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज की बैरीकेडिंग गिरने से रिटायर्ड प्रोफेसर व भतीजा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के जैन मंदिर के पास पेट्रोल पंप के सामने रविवार दोपहर अचानक लोहे की बैरीकेडिंग चलती बाइक पर गिर पड़ी। इस हादसे में संस्कृत भारती ब्रज प्रांत की अध्यक्ष एवं एमजी डिग्री कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रोफेसर तुलसी देवी (66 वर्ष) और उनके भतीजे अभिनव वासवानी (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाजार से मिठाई लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। राहगीरों ने तुरंत दोनों को निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां गंभीर चोटों के कारण तुलसी देवी के सिर में टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
इस घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बैरीकेडिंग काफी समय से असुरक्षित स्थिति में थी और निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जनता ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले में सेतु निगम के सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई है और भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos