सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anger rising against smart prepaid meters

Firozabad News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Anger rising against smart prepaid meters
नगर विधायक मनीष असीजा को ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा। स्रोत स्वयं - फोटो : नगर विधायक मनीष असीजा को ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर विधायक मनीष असीजा से मिला। उन्होंने व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं के घरों पर जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाने के बाद बिजली की कटौती मनमाने ढंग से की जा रही है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
व्यापारियों ने कहा कि जिन क्षेत्रों के लाइन लॉस अधिक है वहां मीटर लगाने चाहिए। बिजली बिल जमा करने वाले व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। कनेक्शन पीडी करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। प्रीपेड मीटर लगाने के बाद कोई सीलिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। एप डाउनलोड नहीं होने के साथ मनमाने बिल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने समस्या के समाधान कराने का भरोसा दिया। इस दौरान दुष्यंत यादव, आकाश जैन, रमाशंकर दादा, मूलचंद राठौर, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, पारुल गुप्ता, विकास लहरी, अनिल गुप्ता अमीना, सुबोध बघेल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed