{"_id":"69c4268b822c77fe8503d2d8","slug":"arms-orders-also-ineffective-roadways-buses-picking-up-passengers-from-jain-mandir-tiraha-only-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-170817-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एआरएम के आदेश भी बेअसर, जैन मंदिर तिराहे से ही सवारियां भर रहीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एआरएम के आदेश भी बेअसर, जैन मंदिर तिराहे से ही सवारियां भर रहीं रोडवेज बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
जैन मंदिर पर रोडवेज बस में चढ़ती सवारी। संवाद
- फोटो : जैन मंदिर पर रोडवेज बस में चढ़ती सवारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जैन मंदिर तिराहे से रोडवेज बसों में सवारियां भरने के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही कम हो गई है। वहीं तिराहे पर बसों के रुकने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण राहगीरों के साथ चौराहे के दुकानदारों एवं व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
परिवहन निगम की बस के चालकों के द्वारा शहर के प्रमुख जैन मंदिर तिराहे से सवारियां भरने एवं उतारने के कारण लगने वाले जाम की शिकायत व्यापार मंडल की ओर से एआरएम से की गई थी। इसके कारण दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित होता है। इस शिकायत पर ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) प्रेमपाल सिंह ने शिकोहाबाद डिपो के स्टेशन इंचार्ज राकेश यादव के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड से खड़े होने वाले दो कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि सभी बसों की सवारियां बस स्टैंड से भरवाई जाएं और बस स्टैंड के अंदर ही उतारें। एआरएम के निर्देश के बाद भी परिवहन निगम की बसों के चालक बेखौफ होकर जैन मंदिर तिराहे से सवारियां भरते रहते हैं। इससे न सिर्फ विभागीय निर्देशों की अनदेखी हो रही है, बल्कि तिराहे पर जाम की समस्या होती है। क्षेत्रीय दुकानदारों का कहना है कि तिराहे पर बसों के रुकने और सवारियां भरने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है।
Trending Videos