{"_id":"69cfba0c8b40361c17057c5e","slug":"auto-parts-stolen-from-roadways-depot-store-room-investigation-underway-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-171573-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रोडवेज डिपो के स्टोर रूम से ऑटो पार्ट्स चोरी, जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रोडवेज डिपो के स्टोर रूम से ऑटो पार्ट्स चोरी, जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो शिकोहाबाद का फोटो। स्रोत संवाद
- फोटो : रोडवेज डिपो शिकोहाबाद का फोटो। स्रोत संवाद
विज्ञापन
विभाग में खलबली, थाने में नहीं दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। रोडवेज बस डिपो शिकोहाबाद के स्टोर रूम से लाखों रुपयों की कीमत के ऑटो पार्ट्स चोरी हो गए। इस घटना से रोडवेज डिपो विभाग में खलबली मच गई। हालांकि अभी इस घटना की विभागीय अधिकारियों ने कोई तहरीर नहीं दी है। एआरएम ने जांच कराने की बात कही है।
नगर के सुभाष तिराहे के पास रोडवेज बस डिपो शिकोहाबाद स्थित है। यहां करीब चार दिन पूर्व स्टोर रूम से बसों में उपयोग होने वाले क्लच, ब्रेक समेत अन्य ऑटो पार्ट्स से भरे दो से अधिक कार्टून चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डिपो में खलबली मच गई। चोरी की इस घटना में डिपो के ही कर्मचारियों की मिलीभगत होने की चर्चा है। जिसकी मदद से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, विभागीय स्तर पर अभी साफ तौर पर कुछ न कहते हुए मामले की जांच की बात कही जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने अभी इस घटना की तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी है। एआरएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है, लेकिन अभी घटना की तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी गई है। पहले वह मामले की जांच करा रहे हैं।
Trending Videos