सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bench beats Bar by 30 runs in friendly match, District Judge is best bowler

Firozabad News: बेंच ने 30 रनों से बार को मैत्रीय मैच हराया, जिला जज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bench beats Bar by 30 runs in friendly match, District Judge is best bowler
मैच जीतने के बाद बैंच के कप्तान एवं जिला जज डा.बब्बू सारंग ट्रॉफी लेकर टीम के साथ जश्न मनाते हु - फोटो : मैच जीतने के बाद बैंच के कप्तान एवं जिला जज डा.बब्बू सारंग ट्रॉफी लेकर टीम के साथ जश्न मनाते हुए। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित ग्रीन फील्ड स्टेडियम प्रांगण में रविवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जेपी यादव एडवोकेट की स्मृति में बार एवं बैंच के मध्य मैत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें वेंच की टीम ने 30 रनों से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिमरनजीत सिंह को मिला। विजेता टीमों के साथ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।
Trending Videos

बार के कप्तान विमल यादव एडवोकेट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बैंच की टीम के कप्तान एवं जिला जज डा. बब्बू सारंग ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में कुल 194 रन बनाए। जवाब में उतरी बार की टीम 164 रन पर ढेर हो गई। जिला जज डा. बब्बू सारंग ने एक ओवर में दो विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जिला जज डा. बब्बू सारंग, मैन ऑफ द मैच सिमरनजीत सिंह, सर्वश्रेष्ठ फील्डर सीजेएम नरेश दिवाकर, ऑल राउंडर एडीजे संदीप बिष्ट रहे। अंपायर जेपी शर्मा एडवोकेट, अजय गुप्ता रहे। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविंद सिंह, प्राधिकरण के सचिव अतुल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष बार नृपति सिंह यादव, एडीजीसी अजय यादव, कमल जैन, अजमोद सिंह चौहान, ओंकार सिंह गुर्जर, राज वर्मा, प्रदीप चौहान, दिनेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed