सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lions Club officials pledge to serve

Firozabad News: लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 03 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lions Club officials pledge to serve
टूंडला में गरीब परिवार को रान देते लायंस क्लब के पदा​​धिकारीसंगठन - फोटो : टूंडला में गरीब परिवार को रान देते लायंस क्लब के पदा​​धिकारी संगठन
विज्ञापन
टूंडला। नगर के विमल बैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब की जनरल बैठक हुई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब परिवार को राशन देते हुए मानवता की सेवा में एक और कदम बढ़ाया।
Trending Videos

क्लब टूंडला के अध्यक्ष नीरज जैन ने कहा कि सेवा कार्य ही लायंस क्लब का दूसरा नाम है। पिछले 50 वर्षों से क्लब निरंतर सेवा कार्यों में जुटा है ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस अभियान के तहत क्लब द्वारा नगला कलुआ के गरीब परिवार जितेंद्र सिंह को दो माह का संपूर्ण राशन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमओसी अल्पना शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के वंचित वर्गों की मदद करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, डॉ. संजीव जैन, पुष्पेंद्र उपाध्याय, संदीप श्रीवास्तव, आलोक उपाध्याय, सिद्धांत सागर जैन, अग्रज जैन, रोहित कटियार, अशोक गुप्ता, संजीव गौतम, प्रदीप शर्मा, वीर सुरेंद्र यादव, एपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed