{"_id":"6980fa4b08f0da9c2a008f7b","slug":"two-groups-clashed-over-an-old-rivalry-in-bhekanpur-with-both-sides-registering-an-fir-firozabad-news-c-169-1-mt11005-166753-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भीकनपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भीकनपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें लाठी-डंडों के प्रहार से दोनों ओर से लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रथम पक्ष के गोपाल तिवारी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते विपक्षीगणों ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूसों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में रवि तिवारी और निशु तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से लोकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रात करीब 8:30 बजे अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी गोपाल, विष्णु, शिवदत्त और शिवम ने पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। पीटकर लहूलुहान कर दिया गया और बीच-बचाव करने आए उनके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
Trending Videos