सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother and sister plotted to shoot themselves to trap their opponents

Firozabad News: विपक्षियों को फंसाने के लिए भाई-बहन ने रचा था खुद को गोली मारने का षड़यंत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 19 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister plotted to shoot themselves to trap their opponents
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जमीन के विवाद में विपक्षियों से बदला लेने के लिए भाई-बहन द्वारा रचे गए जानलेवा षड़यंत्र का नसीरपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना नसीरपुर के गांव हैवतपुर-करखा निवासी सपना देवी ने 4 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश में अंकित, जोगेंद्र, विकास और गौरव ने गाली-गलौज करते हुए उन पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गईं। नसीरपुर पुलिस ने जब मामले की जांच की और आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले, तो पूरा मामला फर्जी निकला। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि महिला ने खुद को गोली मारी थी और उसके भाई राहुल ने विपक्षियों को फंसाने की साजिश रची थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई राहुल को करनपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed