{"_id":"6a0c432090d7e123a60a4ee3","slug":"fuel-crisis-alert-no-petrol-diesel-in-bottles-or-drums-repeat-refilling-restricted-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल पर नया नियम: दिन में एक बार ही करा सकेंगे कार-बाइक का फुल टैंक, दोबार नहीं मिलेगा; लिमिट हुई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल पर नया नियम: दिन में एक बार ही करा सकेंगे कार-बाइक का फुल टैंक, दोबार नहीं मिलेगा; लिमिट हुई तय
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद में ईंधन संकट के बीच प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब बोतल या ड्रम में तेल नहीं मिलेगा और एक दिन में एक ही वाहन को दोबारा टैंक फुल कराने की अनुमति नहीं होगी।
डीजल व पेट्रोल के लिए लगी वाहन चालको की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अगर आप भी पेट्रोल पंप पर बोतल या ड्रम में तेल लेने जा रहे हैं, या गाड़ी का टैंक बार-बार फुल कराने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। जिले में ईंधन की सुचारू सप्लाई बनाए रखने और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं।
Trending Videos
जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) स्वीटी ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर खुले में (बोतल या ड्रम) डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही, एक बार गाड़ी का टैंक फुल कराने के बाद उसी दिन फिर से उसी वाहन को दोबारा तेल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू बेल्ट होने के कारण जिले के कोल्ड स्टोरों में ईंधन की खपत ज्यादा है। इसे देखते हुए डीएसओ ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी कोल्ड स्टोर संचालकों को चेतावनी दी है कि वे ईंधन की अनावश्यक जमाखोरी बिल्कुल न करें। ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसओ ने बताया कि तेल कंपनियों से पेट्रोल पंपों को होने वाली सप्लाई में इस समय भारी अंतर आ रहा है। पेट्रोल पंप स्वामियों द्वारा कंपनियों को एडवांस भुगतान करने के बाद भी डिपो से तेल का टैंकर आने में कम से कम 48 घंटे का वक्त लग रहा है। रविवार को मथुरा रिफाइनरी बंद रहने के कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को तेल की किल्लत सबसे ज्यादा गहरा रही है। बैक-लॉग बढ़ने से आम दिनों में भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
अफवाहों पर न ध्यान दें, जिले में पर्याप्त है ईंधन
जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी ने बताया कि तेल डिपो से सप्लाई में कुछ तकनीकी और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण खेप थोड़ी देरी से पहुंच रही है। जिले में ईंधन की कोई स्थायी कमी नहीं है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए ये अस्थायी नियम लागू किए गए हैं। जनता से अपील है कि वे डरकर जरूरत से ज्यादा तेल खरीदना बंद करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन का सहयोग करें।
जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी ने बताया कि तेल डिपो से सप्लाई में कुछ तकनीकी और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण खेप थोड़ी देरी से पहुंच रही है। जिले में ईंधन की कोई स्थायी कमी नहीं है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए ये अस्थायी नियम लागू किए गए हैं। जनता से अपील है कि वे डरकर जरूरत से ज्यादा तेल खरीदना बंद करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन का सहयोग करें।