सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car hits couple riding bike, husband dies

Firozabad News: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Car hits couple riding bike, husband dies
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। संत जनू बाबा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे किसान कायम सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

थाना क्षेत्र के गांव माड़ई निवासी किसान कायम सिंह मंगलवार सुबह अपनी पत्नी लौंगश्री देवी के साथ मैनपुरी जनपद के गांव गोकुलपुरा स्थित अपने बेटे की ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जब वह मैनपुरी रोड पर संतजनू बाबा पुलिस चौकी के निकट पहुंचे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कायम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लौंगश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस फरार हुए कार चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed