{"_id":"6a285758054ffd7d2708a833","slug":"frustrated-by-joblessness-and-passing-the-age-limit-for-police-recruitment-a-youth-committed-suicide-by-shooting-himself-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-176862-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नौकरी न मिलने और पुलिस भर्ती की उम्र निकलने से परेशान युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नौकरी न मिलने और पुलिस भर्ती की उम्र निकलने से परेशान युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मृतक आकाश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : मृतक आकाश का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बेरोजगारी और सरकारी नौकरी नहीं मिल पाने से तनाव में आकर टूंडला के गांव खेड़ा उलाऊ में सोमवार को 28 वर्षीय युवक ने तमंचे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने बूढ़े माता-पिता की इकलौती संतान था। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस आत्मघाती कदम से हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह तबाह हो गया है।
खेड़ा उलाऊ निवासी आकाश यादव (28) सोमवार रात करीब 9:30 बजे परिजन के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब 11 बजे अचानक उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो आकाश बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था और पास ही तमंचा गिरा हुआ था। माथे के बीचोंबीच गोली का निशान था। परिजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि आकाश अपने पिता की अकेली संतान था, जिससे पूरे परिवार की उम्मीदें उसी पर टिकी थीं। वह पिछले कई वर्षों से जी-तोड़ मेहनत करके सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। हाल ही में आयोजित हुई पुलिसभर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उसकी अधिकतम उम्र सीमा पार हो चुकी थी, जिसके चलते वह बुरी तरह टूट गया था। नौकरी न मिलने और भविष्य अंधकार में दिखने के कारण वह गहरे तनाव में रहने लगा था। अवसाद के कारण वह धीरे-धीरे शराब पीने का भी आदी हो गया था।
विज्ञापन
सीओ बोले- मामले की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नौकरी न मिलने के तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इकलौते चिराग के बुझने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास तमंचा कहां से आया था।

Trending Videos