{"_id":"69d3c5a3f56e13a6e101a20b","slug":"container-collides-with-bus-on-expressway-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Expressway Accident: एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, यात्रियों में मच गई चीखपुकार; छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Expressway Accident: एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, यात्रियों में मच गई चीखपुकार; छह लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फट गया। चालक ने बस एक्सप्रेस-वे पर साइड में खड़ी की। टायर बदलने के बाद जब बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शिकोहाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार देररात बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस घटना में बस में बैठी छह सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग निकला।
बस सवारियों को लेकर अयोध्या से दिल्ली जा रही थी। बस में 49 यात्री थे। बस को चालक राजू चला रहा था। बस जब सवारियों को लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किमी संख्या 49 के करीब पहुंची। तभी बस का टायर फट गया। चालक ने बस एक्सप्रेस-वे पर साइड में खड़ी की। टायर बदलने के बाद जब बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में पीछे की सीटों पर बैठे छह यात्री घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के सुशील अम्मा (60), अज्जप्पा (65) और बहिरप्पा (64) निवासी चिंतामणि, थाना कंचाल्ली, जिला चकरबलापुर (बंगलुरू) सहित अन्य यात्री शामिल हैं। इनको गंभीर चोट आई है। शेष तीन सवारियां मामूली रूप से घायल हुई थीं। वह बिना उपचार लिए चले गए। नसीरपुर पुलिस एवं यूपीडा की टीम ने तीनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू कराया। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि घटना में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Trending Videos