फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contract lineman dies after current surges through high-tension line despite shutdown.

Firozabad News: शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में दौड़ा करंट, संविदा लाइनमैन की मौत

Mon, 17 Aug 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies after current surges through high-tension line despite shutdown.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव नगला सौंठ में शनिवार दोपहर नलकूप की विद्युत लाइन सही कर रहा संविदा लाइनमैन हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ने से झुलसकर जमीन पर आ गिरा। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोर्चरी पहुंचे परिजन ने विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


ग्राम नयाबांस निवासी भूरी सिंह (45) शनिवार दोपहर नगला सौंठ में नलकूप की लाइन सही कर रहे थे। आरोप है कि कार्य के दौरान ही अचानक विद्युत सब-स्टेशन से लाइन चालू कर दी गई, जिससे वे 11 केवी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। परिजन उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन का आरोप था कि हादसे की सूचना के बाद भी बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मोर्चरी पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित होकर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया और शव ले जाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कराया। मृतक के बेटे मोहित का आरोप है कि विद्युत सब-स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने जानबूझकर आपूर्ति शुरू की, जिससे उनके पिता की जान चली गई। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की तहरीर और मामले की निष्पक्ष जांच के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed