फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused gangster living in Kanshiram Colony under a false identity arrested.

Firozabad News: पहचान छिपाकर कांशीराम कॉलोनी में रह रहा गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused gangster living in Kanshiram Colony under a false identity arrested.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाने से गैंगस्टर एक्ट में भागा चल रहा एक आरोपी मिर्जापुर पुलिस ने शिकोहाबाद पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर शिकोहाबाद की कांशीराम आवास कॉलोनी में रह रहा था और ई-रिक्शा चला रहा था।
विज्ञापन


सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि मूल रूप से जनपद औरैया के थाना अजीतमल के गांव दलेलनगर निवासी बेताब आलम पर मिर्जापुर के जमालपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। औरैया से भागने के बाद वह मिर्जापुर पुलिस को चकमा देकर शिकोहाबाद क्षेत्र में आ छिपा। वह पिछले कई दिनों से कांशीराम कॉलोनी में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था और दिन में शहर में ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार को मिर्जापुर के जमालपुर थाने से आई टीम ने शिकोहाबाद पुलिस की मदद से बेताब आलम को दबोच लिया। मिर्जापुर पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed