{"_id":"6a8209463bf1dbece2067fea","slug":"two-groups-of-kanwariyas-clash-attack-with-bottles-and-sticks-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-182265-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, बोतल और डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, बोतल और डंडों से हमला
Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के माधौगंज ओवरब्रिज के पास कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक गुट के 20-25 कांवड़ियों ने दूसरे गुट के दो भाइयों पर बोतल और डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।
शिकोहाबाद के गांव डाहिनी निवासी राहुल कुमार (25) अपने फुफेरे भाई श्यामसुंदर (26) के साथ कंधे पर कांवड़ में गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने बटेश्वरनाथ मंदिर जा रहे थे। नगला चांट गांव का रहने वाला दूसरा गुट 20-25 कांवड़ियों के साथ डाक कांवड़ लेकर बटेश्वरनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहा था, जिसमें कई बाइक सवार भी शामिल थे।
माधौगंज ओवरब्रिज के पास रास्ता देने की बात पर डाक कांवड़ में शामिल दो बाइक सवारों ने राहुल और श्यामसुंदर से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। हमलावरों ने सिर पर कांच की बोतलें और डंडे मारकर राहुल व श्यामसुंदर को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर कांवड़िये पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकले। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी तक परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।