फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   96,000 rupees were snatched from a labourer in the name of making his son an Agniveer.

Firozabad News: बेटे को अग्निवीर बनाने के नाम पर मजदूर से 96 हजार हड़पे

Mon, 17 Aug 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
96,000 rupees were snatched from a labourer in the name of making his son an Agniveer.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गाजीपुर कलई भट्टी निवासी मजदूर ज्ञान सिंह से बेटे को अग्निवीर में भर्ती कराने के नाम पर 96 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन


गांव गयामई, जसराना निवासी प्रहलाद सिंह यादव ने 25 अप्रैल को मजदूर के घर जाकर बेटे को 2 लाख रुपये में अग्निवीर में भर्ती कराने का झांसा दिया था। पीड़ित ने उधारी मांगकर किस्तों में 76 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये ऑनलाइन के जरिए कुल 96 हजार रुपये आरोपी को दिए।
विज्ञापन


चयन न होने पर 10 जून को जब ज्ञान सिंह ने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी प्रहलाद ने पैसे लौटाने से मना करते हुए पुलिस में झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed