{"_id":"69c81bf11a830ba41400a4fb","slug":"criminal-arrested-in-encounter-shot-in-leg-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-171050-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी जाहिद उर्फ डीपर। संवाद
- फोटो : मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी जाहिद उर्फ डीपर। संवाद
विज्ञापन
टूंडला। परिवार के साथ पैदल राजस्थान के कैला देवी मंदिर जा रहे किशोर से मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार मध्यरात्रि मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
थाना लाइनपार के आजाद नगर निवासी किशनलाल 11 मार्च को अपने परिवार के साथ पैदल राजस्थान के कैला देवी मंदिर जा रहे थे। उनका 14 वर्षीय पुत्र मनीष मोबाइल पर बात कर रहा था। बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उसका मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी थी। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन टीमों का गठन करते हुए सीसीटीवी खांगले और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार मध्यरात्रि एक बजे करीब चेकिंग के दौरान गांव बन्ना रोड एफएच मेडिकल कॉलेज के पास से बाइक सवार जाहिद उर्फ डीपर निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर फिरोजाबाद को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे उपचार को भेजा। आरोपी के पास से लूटा मोबाइल, एक तमंचा व कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है।
दूसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर
पुलिस की पूछताछ में आरोपी जाहिद उर्फ डीपर ने बताया कि राहगीर किशोर से मोबाइल छीनते समय उसका अन्य साथी असलम निवासी बीपीएल ग्राउंड के पास थाना रामगढ़ फिरोजाबाद भी था। सीओ ने दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है। पीड़ित किशनलाल के पुत्र से आरोपियों ने 11 मार्च को मोबाइल छीना था। पीड़ित ने घटना के दिन अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी थी, किंतु उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी जाहिद उर्फ डीपर पर जनपद के विविध थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर लूट, चोरी, मादक पदार्थ व अवैध असलहा रखने आदि के मामले दर्ज हैं।
Trending Videos