सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute over being asked to drive slowly, two sides fight and pelt stones

Firozabad News: गाड़ी धीरे चलाने की कहने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और पथराव

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dispute over being asked to drive slowly, two sides fight and pelt stones
बोद्याश्रम चौराहा पर विवाद के बाद मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : बोद्याश्रम चौराहा पर विवाद के बाद मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के बोद्याश्रम रोड पर शनिवार देर रात बाइक सवार युवकों को गाड़ी धीरे चलाने की नसीहत देना कार सवारों को भारी पड़ गया। दोनों ओर से मारपीट के साथ-साथ पथराव शुरू हो गया, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
Trending Videos


बोद्याश्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार रात कार सवार एक परिवार अपने मरीज को देखने आया था। कार से उतरकर महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी बोद्याश्रम की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे दो बाइक सवार युवक एक महिला से टकराते-टकराते बचे। जब कार सवार लोगों ने युवकों को टोकते हुए धीरे गाड़ी चलाने को कहा, तो वे आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। बाइक सवार युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में दम्मामल नगर और बोद्याश्रम क्षेत्र से दर्जनों युवक मौके पर पहुंच गए और कार सवार परिवार को घेर लिया। अस्पताल के अंदर मौजूद कार सवारों के परिजन भी बाहर आ गए और दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई। युवकों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर अपनी जान बचाकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानों के बाहर तोड़फोड़, वीडियो वायरल

हंगामे के दौरान उग्र भीड़ ने दुकानों के बाहर नाले पर रखी पटियाएं भी तोड़ दीं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसे देख उपद्रवी मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था कायम कर दी गई। वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed