{"_id":"6a3aca6133c542d2590feca2","slug":"distressed-by-a-family-dispute-a-young-man-took-his-own-life-by-hanging-himself-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-177966-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह शराब पीने का आदी था। सूचना मिलने पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी घनश्याम (40) का अपने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह शराब पीने का आदी था। मंगलवार तड़के वह घर से बाहर निकल गया। जिसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। सुबह साढ़े आठ बजे करीब उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेतों में पेड़ से लटका मिला। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई। खेत में पेड़ से लटके हुए शव को देखकर पप्पू निवासी मानिकपुरा थाना बसई अरेला जनपद आगरा ने घटना की सूचना नसीरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसके कारण घर में आए दिन विवाद होता था। मंगलवार को भी उसने शराब पीकर फंदे पर लटककर जान दे दी।