{"_id":"6a3aca830946417cc003a5e3","slug":"teenager-saved-from-becoming-a-child-bride-firozabad-news-c-169-1-mt11005-177990-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बालिका वधू बनने से बची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बालिका वधू बनने से बची किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाल विवाह रुकवाने के दौरान पूछताछ करती पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम। स्रोतः पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मक्खनपुर। जनपद में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बाल विवाह रुकवाया। 25 जून को किशोरी की बारात आनी थी। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र के एक ग्राम में एक नाबालिग बालिका का विवाह 25 जून को होना तय हुआ है और घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएचटी टीम ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की टीम को साथ लेकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव में संयुक्त छापेमारी की। परिजनों से पूछताछ के साथ बालिका के उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की, तो उसके नाबालिग होने की पुष्टि हो गई। टीम ने विवाह की रस्मों को रुकवा दिया और बालिका को अपने संरक्षण में ले लिया। इस दौरान एएचटीयू थानाध्यक्ष रविशंकर निषाद, एसआई सोबरन सिंह, महिला हेडकांस्टेबल सुप्रिया सिंह, वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी शिक्षा सारस्वत और चाइल्ड हेल्पलाइन के मोहम्मद सईद व उनकी टीम मौजूद रही।