सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly man killed in road accident identified as labourer

Firozabad News: सड़क हादसे में मृत वृद्ध की श्रमिक के रूप में हुई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly man killed in road accident identified as labourer
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साइकिल सवार की पहचान मोहम्मद सलीम (70) के रूप में हुई है। कस्बा मक्खनपुर के मोहल्ला सराय निवासी सलीम कारखाने में चूड़ी गिनाई का काम करते थे। वे गांव इंदरई से घर लौट रहे थे, तभी आगरा से शिकोहाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। सलीम के घर न पहुंचने पर परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे और शनिवार सुबह थाने पहुंचने पर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। उनके बेटे शहनवाज ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष चमन शर्मा के अनुसार, ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed