सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Massive Collision Between Roadways Buses on Mainpuri-Shikohabad Route

UP: रोडवेज बसों की भीषण टक्कर, बेकाबू होकर चाय के खोखे में जा घुसी, चाैराहे पर मच गई अफरातफरी; दो लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 11 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

दो रोडवेज बसों की टक्कर से चाैराहे पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे सड़क किनारे बने खोखों में जा घुसी। 

Massive Collision Between Roadways Buses on Mainpuri-Shikohabad Route
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मैनपुरी से सवारियां लेकर शिकोहाबाद आ रही शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस को आगरा की ओर से आ रही सैफई डिपो की बस ने चौराहे के मोड़ पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिकोहाबाद डिपो की बस अनियंत्रित होकर सीधे मैनपुरी चौराहा स्थित चाय के खोखों में जा घुसी। जिससे वहां मौजूद दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos


शनिवार सुबह 6 बजे करीब हुए हादसे में बुलट मोटरसाइकिल सवार मोहित उर्फ रत्नेश (30) वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर, शिकोहाबाद और राज करन (50) वर्ष घायल हो गए। इस घटना को देख मौके पर खलबली मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे सड़क किनारे बने खोखों में जा घुसी। गनीमत रही कि उस समय सुबह का वक्त था और भीड़ कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना सुबह 8 बजे के आसपास होती, जब चौराहे पर भारी भीड़ रहती है, तो कई लोगों की जान पर बन आती। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में लेकर सन्तजनु बाबा पुलिस चौकी पर भिजवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed