{"_id":"697e47de7ea79b821200685c","slug":"electricity-corporation-will-reach-the-doorsteps-of-consumers-new-administrative-system-implemented-firozabad-news-c-169-1-mt11005-166646-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उपभोक्ताओं के द्वार पहुंचेगा विद्युत निगम, नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उपभोक्ताओं के द्वार पहुंचेगा विद्युत निगम, नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार किया है। प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने नई व्यवस्था लागू की है, जो आज से प्रभावी होगी। आदेश के अनुसार तकनीकी और कमर्शियल काम अलग-अलग किए गए हैं। अधिकारियों के काम को तीन हिस्सों में बांटा गया है ताकि काम में देरी न हो।
मेंटेनेंस टीम बनाई है, जिसका काम केवल बिजली लाइनों, सब-स्टेशनों और ट्रांसफार्मर की मरम्मत करना है। कनेक्शन और मीटर टीम नए कनेक्शन देने, खराब मीटर बदलने और बिजली चोरी रोकने (छापेमारी) का काम देखेगी। बिलिंग और राजस्व टीम बिल सुधार, समय पर बिल भेजने और बकाया वसूली पर काम करेगी। बिल सुधार के लिए उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। उपभोक्ता एप, ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए ही दस्तावेज जमा कर बिल ठीक कराए जा सकेंगे।
तीन नए हेल्पडेस्क
शहर में तीन विशेष हेल्पडेस्क बनाए गए हैं, जिनमें एसएन अस्पताल सब-स्टेशन, पुरुषोत्तम विहार और लेबर कॉलोनी शामिल हैं। यहां उपभोक्ता अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पा सकेंगे। शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए मेंटेनेंस टीमें 24 घंटे गाड़ियों और कर्मचारियों के साथ तैयार रहेंगी। 1912 या कंट्रोल रूम पर शिकायत मिलते ही उसे तुरंत संबंधित टीम को भेजा जाएगा और काम पूरा होने तक मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्य अभियंता फिरोजाबाद को निर्देश दिए गए हैं कि इस नई व्यवस्था से राजस्व में वृद्धि हो और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा मिले।
Trending Videos