{"_id":"69d3be1a4ecc4e6d75005508","slug":"father-and-son-vanish-with-one-crore-in-bc-funds-in-khairgarh-in-firozabad-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता-पुत्र ने दिया ऐसा झांसा, ग्रामीणों ने साैंप दी मेहनत की कमाई; बीसी की एक करोड़ रकम लेकर हो गए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता-पुत्र ने दिया ऐसा झांसा, ग्रामीणों ने साैंप दी मेहनत की कमाई; बीसी की एक करोड़ रकम लेकर हो गए गायब
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रामीणों को पिता-पुत्र पर इतना अटूट विश्वास था कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई, मजदूरी का पैसा और यहां तक कि उधार लेकर भी इनके पास जमा करते थे। आरोपी पिता-पुत्र कुल 17 बीसी चला रहे थे। प्रत्येक बीसी में औसतन 15 सदस्य शामिल थे। इस तरह करीब 200 लोग इस जाल में फंसे हुए थे।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसाखरि में बीसी (कमेटी) के नाम पर करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही पिता-पुत्र पर ग्रामीणों का भरोसा तोड़कर करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेकर चंपत होने का आरोप लगा है। इस धोखाधड़ी से क्षेत्र के लगभग 200 लोगों की जमा-पूंजी डूब गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही रहने वाले पिता-पुत्र लंबे समय से गांव में बीसी (कमेटी) का संचालन कर रहे थे। ग्रामीणों को उन पर इतना अटूट विश्वास था कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई, मजदूरी का पैसा और यहां तक कि उधार लेकर भी इनके पास जमा करते थे। आरोपी पिता-पुत्र कुल 17 बीसी चला रहे थे। प्रत्येक बीसी में औसतन 15 सदस्य शामिल थे। इस तरह करीब 200 लोग इस जाल में फंसे हुए थे।
रातों-रात गायब हुए संचालक, गांव में हड़कंप
जब कमेटी के पैसे देने का समय आया, तो दोनों आरोपी अचानक घर छोड़कर फरार हो गए। जैसे ही यह खबर गांव में फैली पीड़ितों में खलबली मच गई। सोमवार को बड़ी संख्या में पीड़ित ग्रामीण थाना खैरगढ़ पहुंचे और सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डकारी है। ठगी के शिकार लोगों में ज्यादातर किसान और मजदूर वर्ग के लोग हैं। कई महिलाओं ने अपनी बेटियों की शादी और भविष्य के लिए पाई-पाई जोड़कर पैसा जमा किया था। पीड़ितों ने रोते हुए बताया कि उन्होंने भरोसे पर पैसा दिया था, लेकिन अब वे पाई-पाई को मोहताज हो गए हैं।
खैरगढ़ के थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों की पकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही पिता-पुत्र को पकड़ा जाएगा।
Trending Videos