{"_id":"6a46d5cf5383d8a72108fc79","slug":"firojabad-news-dizital-education-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-178674-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डिजिटल शिक्षा को झटका, 200 से अधिक टैबलेट अब तक नहीं हुए सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डिजिटल शिक्षा को झटका, 200 से अधिक टैबलेट अब तक नहीं हुए सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट अभी तक पूरी तरह उपयोग में नहीं आ सके हैं। जिले में 200 से अधिक टैबलेट अब तक विभागीय पोर्टल पर संबंधित शिक्षक और विद्यालय से लिंक (मैप) नहीं किए हैं। इसके कारण शिक्षा विभाग इन टैबलेट की ऑनलाइन मॉनीटरिंग नहीं कर पा रहा है। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई को तकनीक से जोड़ने के लिए शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराए थे। इन टैबलेट को विभागीय पोर्टल पर संबंधित शिक्षक और विद्यालय से ऑनलाइन लिंक (मैप) करना अनिवार्य है।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने 12 जून को सभी जिलों को टैबलेट की मैपिंग कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में टैबलेट अभी तक पोर्टल से लिंक नहीं हो सके हैं। विभागीय लोगाें का कहनना है कि प्रदेश स्तर पर चल रहे शिक्षक संगठनों के विरोध का असर भी इस प्रक्रिया पर पड़ा है। अधिकांश शिक्षकों ने अभी तक टैबलेट का नियमित उपयोग शुरू नहीं किया है, जिससे मैपिंग का कार्य भी धीमा चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में सबसे खराब स्थिति नगर क्षेत्र फिरोजाबाद, जसराना और मदनपुर ब्लॉक की है। नगर क्षेत्र फिरोजाबाद में 48 में से एक भी टैबलेट पोर्टल पर लिंक नहीं हुआ है। जसराना में 67 टैबलेट की मैपिंग लंबित है, जबकि मदनपुर में 80 टैबलेट में से केवल एक की ही मैपिंग हो सकी है।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित शिक्षकों को टैबलेट की मैपिंग जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विद्यालयों में प्रक्रिया लंबित है, वहां शीघ्र कार्रवाई कर टैबलेट को पोर्टल से लिंक कराया जाएगा, ताकि उनकी नियमित ऑनलाइन मॉनीटरिंग सुनिश्चित हो सके।
अनिल कुमार बीएसए