सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news accident labor injured

Firozabad News: डंपर की टक्कर से ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मलबे में दबे दो मजदूर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
firozabad news accident labor injured
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर सांती पुल के निकट बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर ने ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रॉली पर बैठे दो मजदूर ईंटों के मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, थाना खैरगढ़ के ग्राम कुबेरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें भरकर फिरोजाबाद शहर की ओर आ रही थी। ट्रैक्टर में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर बाईपास मार्ग पर सांती पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक डंपर ने अचानक कट मार दिया। डंपर की टक्कर लगते ही चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ईंटों के ऊपर बैठे दो मजदूर नीतेश निवासी कुबेरपुर, थाना खैरगढ़ और रामकिशन निवासी कुबेरपुर, थाना खैरगढ़ मलबे में बुरी तरह दब गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ईंटों के नीचे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना मक्खनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने नीतेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल आगरा रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर चमन शर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारकर भागने वाले डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed