सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news short circut fire

Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग, नकदी जलकर राख

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
firozabad news short circut fire
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव अलादिपुरा में बृहस्पतिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में घर में रखी नकदी, अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos


थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव अलादिपुर निवासी सूरजभान अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में टट्टर डालकर जीवन यापन करता है। उसने गांव में एक नया कच्चा मकान भी बनवाया था, जिस पर टट्टर डाला गया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से मकान में आग लग गई। घटना के समय सूरजभान, उसके पुत्र श्यामवीर, धर्मवीर और उसकी पत्नी घर में मौजूद थे। आग लगते ही सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। आग की चपेट में आने से मकान में रखे गेहूं के नौ कट्टे, करीब 50 हजार रुपये की नकदी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी के अनुसार दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि कुछ सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed