सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news enrage over sp mp comment

Firozabad News: सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़की महिला शक्ति, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
firozabad news enrage over sp mp comment
फोटो-11 भाजपा महिला शक्ति ने महापौर कामिनी राठौर के नेतृत्व में मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। स्रो - फोटो : samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सांसद ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Trending Videos

नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर एवं कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र बाबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता हाथों में बैनर, तख्तियां और झंडे लेकर मुख्यालय पहुंचे। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और सपा सांसद माफी मांगो... जैसे नारे लगा रहे थे। भाजपाइयों का कहना था कि प्रधानमंत्री पूरे देश के गौरव हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग देश का अपमान है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुपमा शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता शालू, विवेक अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, रामनरेश कटारा, प्रमोद बघेल, दुर्गेश यादव, विमलेश यादव, राखी गुप्ता, मिथिलेश शर्मा और मनीष राठौर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed