{"_id":"69a73788ae7c6a67f507f0eb","slug":"firozabad-news-exploitation-case-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-169133-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यौन शोषण के मामले में प्रेमी-प्रेमिका से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यौन शोषण के मामले में प्रेमी-प्रेमिका से पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। शादी कर दूसरी पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर विवाहिता का तीन साल तक यौन शोषण करने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। विवाहिता के पति का आरोप है कि थाना पुलिस के उपनिरीक्षक आरोपी युवक की मदद करने में जुटे हुए हैं। पीड़ित पति की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली विवाहिता का तीन साल से एक सट्टा कारोबारी के भतीजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने विवाहिता से शादी कर उसे दूसरी पत्नी बनाकर साथ में रखने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद उसका तीन साल से यौन शोषण कर रहा था। रविवार को अचानक शादी से इनकार करने पर बौखलाई विवाहिता ने प्रेमी की कपड़े की दुकान एवं घर पर जाकर हंगामा किया था। उस दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। महिला घायल हो गई थी। उसने नशीली दवाओं का सेवन कर लिया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात यह प्रकरण एक समुदाय विशेष के लोगों के बीच चलता रहा। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। वहीं पीड़ित पति ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। उसने पुलिस पर आरोपी को बचाने के प्रयास का आरोप लगाया है। संवाद
Trending Videos