सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD news kjb exam

Firozabad News: वार्षिक परीक्षा में बैठेंगी 3 केजीबीवी की 300 छात्राएं

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD news kjb exam
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। इसमें 3 विकासखंडों में संचालित इन स्कूलों की 300 छात्राएं बैठेंगी। विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है।
Trending Videos

जिले के 3 विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) संचालित हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन स्कूलों में सौ-सौ सीटें हैं जिसमें 75 प्रतिशत सीट पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित है। जबकि 25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के प्रवेश के लिए है। इस विद्यालय की छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। वार्षिक परीक्षा लिखित होगी और इसकी अवधि दो घंटे निर्धारित होगी। वार्षिक परीक्षाफल घोषित करने के दिन छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। छात्राओं की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को उनके अभिभावकों को दिखाया जाएगा। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अजय कुमार ने बताया कि 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित करते हुए रिपोर्ट कार्ड छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed