सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD news suicide death

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD news suicide death
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव बरतरा में सोमवार रात एक राजमिस्त्री संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पिता की मौत के बाद चार बच्चों के सिर से साया उठ गया है।
Trending Videos


गांव बरतरा निवासी राजवीर (45) पेशे से राजमिस्त्री थे, सोमवार रात अपने कमरे में सोने गए थे। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए, तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। जब परिजन ने कमरे का दरवाजा खोला, तो राजवीर का शव छत के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार, शोक संतप्त परिजन ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed