सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news junior engineer warning

Firozabad News: बेहतर कार्य नहीं करने पर दी जेई को चेतावनी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
firozabad news junior engineer warning
विज्ञापन
जसराना। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण की ओर से जसराना क्षेत्र में चलाए जा रहे बिजली बिल राहत कार्याें की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एसडीओ एवं जेई को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। बेहतर कार्य नहीं करने वाले जेई को चेतावनी दी गई। वहीं मुख्य अभियंता क्षेत्र के एक गांव का दौरा किया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए चेकिंग भी की। चेकिंग के दौरान तीन लोगों को विद्युत चोरी के आरोप में चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

मुख्य अभियंता इंजीनियर भरत सिंह जसराना डिवीजन कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान एक्सईएन, एसडीओ और जेई के साथ समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अभियान में 132 उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल में राहत हेतु एवं 08 लोगो द्वारा बिजली चोरी के जुर्माने में राहत हेतु योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से पंजीकरण की धनराशि जमा की है। योजना के जसराना खण्ड में 14257 उपभोक्ता बिजली बिल में राहत हेतु पंजीकरण करा चुके है जिसमें 8238 उपभोक्ताओं द्वारा अंतिम भुगतान करते हुये योजना का लाभ उठा लिया गया है। योजना के अन्तर्गत बिजली चोरी के जुर्माने में अभी तक 478 व्यक्तियों द्वारा भी योजना का लाभ ले लिया गया है। मुख्य अभियंता ने बकाएदारों एवं चोरी से विद्युत का उपभोग करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने दारापुर मिलावली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं निरीक्षण के दौरान तीन लोगों को विद्युत चोरी में चिन्हित किया गया। एक्सईएन राहुल सिंह ने बताया कि चालीस लाख रुपए से अधिक के बकाएदार 213 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed