{"_id":"69a73430af515fb0b90126f9","slug":"firozabad-news-krishna-balram-shobayatra-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-169101-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भव्यता से आज निकलेगी कृष्ण बलराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भव्यता से आज निकलेगी कृष्ण बलराम की शोभायात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य शोभायात्रा मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर से निकाली जाएगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए यह डोला नगर निगम के वाटर वर्क्स प्रांगण स्थित मेला स्थल पर पहुंचेगा। यहां ग्वालवालों के साथ कंस का वध करने के साथ वापस इसी मार्ग से होकर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगा।
शहर के वाटर वर्क्स प्रांगण में परंपरागत लगने वाले कंस मेला बुधवार को आयोजित होगा। मेला में खेल तमाशे से लेकर विभिन्न खाने पीने की स्टाल सजी दिखाई देंगी। बच्चों के खेल खिलौनों के साथ झूले भी लगेंगे। इसकी तैयारी नगर निगम प्रशासन की ओर से मेला स्थल पर की जा रही है। इधर श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के तत्वावधान में शाम को पांच बजे से मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर से कृष्ण बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मोहल्ला दुली शेख लतीफ,चौकी गेट होते हुए राधाकृष्ण मंदिर पर पहुंचेगी। यहां से घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा से छिंगामल का बाग होते हुए गांधीपार्क चौराहा स्थित गोशाला पर पहुंचेगी। गोशाला कमेटी की ओर से डोले का भव्य स्वागत किया जाएगा। नगर निगम से सामने से होकर वाटर वर्क्स प्रांगण में पहुंचकर ग्वालवालों के साथ कंस का वध किया जाएगा। इसके बाद वापस इसी मार्ग से होकर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा।
राधामोहन मंदिर पर होगा ठंडाई का वितरण
फिरोजाबाद। शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने कहा कि मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर पर शाम को पांच बजे ठंडाई का भोग लगाने के साथ ही उसका वितरण किया जाएगा। इसमें सादा ठंडाई का प्रसाद के रूप में वितरण होगा। इसकी तैयारी मंदिर प्रांगण में की जा रही है। संवाद
Trending Videos