{"_id":"6a2b1b24f50a119a520f2448","slug":"firozabad-news-labour-assaulted-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-176986-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पानी का पाइप हटाने के विवाद में मजदूर पर हमला, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पानी का पाइप हटाने के विवाद में मजदूर पर हमला, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो31मृतक रूपकिशोर का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर गली-7 में बीते सोमवार की रात पानी का पाइप हटाने के विवाद में एक मजदूर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल मजदूर ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मामले में मृतक की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला आजाद नगर गली नंबर-7 निवासी 51 वर्षीय रूपकिशोर उर्फ नन्नू चूड़ी जुड़ाई का काम करते थे। सोमवार रात करीब 10 बजे मोहल्ले के ही निवासी दो सगे भाई विवेक और विकास पाइप लगाकर सबमर्सिबल से पानी ले जा रहे थे। रूपकिशोर ने उन्हें पाइप दूसरी तरफ से ले जाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रूपकिशोर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
परिजन मौके पर पहुंचे और रूपकिशोर को जिला अस्पताल के सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान रूपकिशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने मामले की जानकारी एसएसपी आदित्य लांग्हे को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस तत्काल सक्रिय हुई।
विज्ञापन
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के भतीजे अरुण ने बताया कि रूपकिशोर के परिवार में दो बेटियां वंशिका और अंशिका हैं। उनकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों के सिर से अब माता-पिता दोनों का साया उठ गया है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी हिरासत में
सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों द्वारा पूर्व में मारपीट की कोई सूचना नहीं दी गई थी। बुधवार को मौत के बाद मृतक के बड़े भाई की पत्नी मधु शंखवार की तहरीर पर आरोपी विवेक और विकास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी विवेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।