सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report against five bank branch managers sent to headquarters.

Firozabad News: पांच बैंक शाखा प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट मुख्यालय भेजी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Report against five bank branch managers sent to headquarters.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन की प्राथमिकता वाली मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के क्रियान्वयन में हीलाहवाली बरतने पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर पांच बैंक शाखा प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

जिले में मार्च 2026 तक इस योजना के तहत 1700 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक महज 317 युवाओं के ऋण स्वीकृत हुए हैं और सिर्फ 117 को ही ऋण हस्तांतरण की कार्रवाई की गई है। इस कछुआ गति पर समीक्षा बैठक के दौरान कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने दोषी बैंक प्रबंधकों के विरुद्ध रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। आदेश के अनुपालन में योजना के नोडल विभाग (उद्योग विभाग) द्वारा एक्सिस बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक की संबंधित शाखाओं के प्रबंधकों के खिलाफ उनके मुख्यालयों और मंडलीय प्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। उपायुक्त उद्योग संध्या यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लापरवाही बरतने के कारण इन पांचों शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed