सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSP leaders submitted an eight-point memorandum of demands to the District Magistrate and warned of launching an agitation.

Firozabad News: बसपा नेताओं ने डीएम को सौंपा आठ सूत्री मांगपत्र, आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Jun 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
BSP leaders submitted an eight-point memorandum of demands to the District Magistrate and warned of launching an agitation.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बसपा के आगरा मंडल जोन प्रभारी डॉ. ज्ञान सिंह, सोनू भारती एवं जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


ज्ञापन में मुख्य रूप से चूड़ी उद्योग में एमटीओ के बजाय केरोसिन उपलब्ध कराने, श्रमिकों को प्रशिक्षण देने, उनका स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा कराने और हादसे का शिकार हुए लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। इसके अलावा नेताओं ने नारखी के नगला सेमरिया में आंधी से मरे ग्रामीण के परिवार को सहायता देने, पचवान नारखी के हेडमास्टर की अनियमितताओं की जांच कराने तथा आजादनगर निवासी रूपकिशोर शंखवार की दबंगों द्वारा की गई हत्या के मामले की सही जांच कराकर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी सालिग सिंह, नेत्रपाल सिंह, सुरेशचंद्र सोनी, ताराचंद्र शंखवार, नाहर सिंह भोला, ऐबरन सिंह, आलोक आंबेडकर, संजय मलिक, शम्मी खां, महेशचंद्र गौतम, पिंटू जाटव, रवि शर्मा और जावेद अंसारी सहित कई बसपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed